रांची

डिप्टीपाड़ा आवासीय समिति गठित, मुरारी लाल गुप्ता बने अध्यक्ष

रांची, 9 नवंबर । कचहरी रोड क्षेत्रवासियों ने रविवार को एक बैठक आयोजित कर डिप्टी पाड़ा आवासीय समिति का गठन रविवार को किया। बैठक में सर्वसम्मति से मुरारी लाल गुप्ता को अध्यक्ष, नंद किशोर पाटोदिया को उपाध्यक्ष, अशोक साबू को सचिव और कमलेश संचेती को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सिद्धनाथ तिवारी, रवि प्रकाश रौनक, समीर मिश्रा, आयुष साबू, मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, अमृतांशु कुमार, धीरेन्द्र अग्रवाल और मनीष बागला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि डिप्टीपाड़ा की सड़कें जर्जर हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इससे लोगों को भारी परेशानी होती है। सचिव अशोक साबू ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात में अंधेला छाया रहता है। इससे चोरी और चेन छिनतई की घटनाएं भी हो रही हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि डिप्टीपाड़ा मार्ग पर जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती है। समिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम प्रशासक और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इन समस्याओं का समाधान की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *