पूर्वी सिहंभूमि

नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम, 08 फ़रवरी । पूर्वी सिंहभूम जिला में शनिवार को नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण किया, जहां मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी एवं मतदाता पर्ची के मिलान कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण नगरपालिका चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *