Home

डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

Ranchi : रांची जिले के सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कल यानी शनिवार को शिक्षा का अधिकार (RTE) से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें CBSE, ICSE, JAC समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह बैठक रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक से पहले सुबह 11:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। सभी स्कूल प्रतिनिधियों को समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।

RTE के प्रावधानों पर होगी चर्चा

बताया गया है कि बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि इसमें निजी स्कूलों में आरटीई के तहत नामांकन, सीट आवंटन, नियमों के पालन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और अन्य संबंधित मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रांची जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य या अधिकृत प्रतिनिधि का बैठक में शामिल होना अनिवार्य है। इसे केवल औपचारिक बैठक नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर समन्वय बैठक माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्थल पर पहुंचें, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और बैठक समय पर शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *