खेल

सीयूजे में ‘खेलोत्सव अवार्ड समारोह 2026’ का भव्य आयोजन 16 अप्रैल को


रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के स्पोर्ट्स विंग द्वारा 16 अप्रैल 2026 को ‘खेलोत्सव अवार्ड समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, मानातू में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात सामाजिक चिंतक श्री प्रफुल्ल अकांत उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में

  • श्री चंचल भट्टाचार्य (झारखंड खेल रत्न अवार्डी),
  • डॉ. अरुण कुमार उरांव, IPS (सेवानिवृत्त) (पूर्व IGP),
  • श्रीमती अमासी बरला (अंतरराष्ट्रीय वुशु स्वर्ण पदक विजेता)

अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अनुराग लिंडा (डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर) एवं डॉ. राजेश कुमार (स्पोर्ट्स इंचार्ज) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर ‘खेलोत्सव 2026: इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

  • राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के प्रेरक संदेश
  • खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरण
  • शीर्ष तीन विद्यालयों को ट्रॉफी प्रदान
  • सीयूजे के सर्वश्रेष्ठ तीन कर्मचारियों का सम्मान
  • खिलाड़ियों, मेंटर्स एवं एलुमनाई को विशेष सम्मान
  • खेल स्वयंसेवकों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र
  • खेलोत्सव 2026 की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति
  • फोटो एलबम (ग्लिम्प्स) का विमोचन

यह समारोह न केवल खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का मंच बनेगा, बल्कि विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *