Home

श्री श्याम भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंजा हरमू रोड

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 213वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हरमू रोड बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।

आज के भंडारे का आयोजन अतुल गंगवार एवं रिंकी गंगवार के परिवार की ओर से कराया गया। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा सहित गंगवार परिवार एवं उनके इष्ट-मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को भोग अर्पित किया। इस दौरान “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

भंडारे का भोग बाबा को अर्पित करने के बाद उसे महाप्रसाद में शामिल किया गया। इसके बाद गंगवार परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। प्रसाद वितरण शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर और हरमू रोड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “खाटू नरेश की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भंडारे में मिक्स कचौड़ी, आलू-चना की सब्जी, केसरिया जलेबी, आइसक्रीम, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया। मंडल की ओर से बताया गया कि हर शनिवार भंडारे का भोग गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य एवं सहयोगी स्वयं गौशाला पहुंचकर भोग अर्पित करते हैं।

मंडल के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार भंडारे का प्रसाद मंदिर में पूरी शुद्धता और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप तैयार किया जाता है।

आयोजन में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया एवं अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, यजमान परिवार से अतुल गंगवार, रिंकी गंगवार एवं श्रीनिका सहित श्यामसुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत, उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

23 अगस्त को हरियाली एकादशी का आयोजन

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 23 अगस्त को हरियाली पुत्रदा एकादशी भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में होगा।

एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात 9:30 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ शुरू होगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल अपने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे। इसकी जानकारी महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *