Sydney

सीपीए का 67वां सम्मेलन सिडनी में चार से आठ नवंबर तक

राँची

रांची : झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की शुरुआत अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबीन्द्रनाथ महतो ने प्रारंभिक वक्तव्य से शुरू की. सीपीए के सदस्य डॉक्टर सबा अहमद के निधन पर दो मिनट मौन धारण भी किया गया.

अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के जानकारी दी कि चार से आठ नवंबर तक सीपीए का 67वां सम्मेलन सम्मेलन सिडनी, न्यू साउथवेल्स ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगी. प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा जावेद हैदर बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवं जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 126 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *