Home

देवघर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला कांस्टेबल का शव, जांच शुरू

Deoghar : देवघर शहर के नंदन पहाड़ स्थित नंदी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। मृतक का नाम राजू बताया जा रहा है, जो देवघर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

कांस्टेबल का शव मिलने से पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राजू इस जगह कैसे पहुंचे और किन हालात में उनकी मौत हुई। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *