Home

कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

Ranchi : रांची की मेयर रोशनी खलखो ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों का रवैया महिलाओं के प्रति हमेशा नकारात्मक रहा है, जिसे देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। उनके मुताबिक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर जनता के सामने आ गया है। अपने बयान में रोशनी खलखो ने कहा कि जब संसद में इस अधिनियम के समर्थन में वोट देने का मौका आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय राजनीतिक गलती की। अब अपनी घटती साख को बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड विधानसभा से इस संबंध में कई बार प्रस्ताव भेजे गए और इंडी गठबंधन भी इसका समर्थन करता रहा, लेकिन जब असली समय आया तो वही दल पीछे हट गए। खलखो ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सीटों की संख्या बढ़ती, तो क्या सिर्फ एनडीए की महिलाएं ही चुनाव लड़तीं? ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि अब देश और राज्य की महिलाएं पूरी स्थिति समझ चुकी हैं और सही समय आने पर इसका जवाब भी देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *