Home

तमिलनाडु में कांग्रेस का TVK को समर्थन, DMK भड़की कहा -“पीठ में छुरा घोंपा”

Tamilnadu : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का एलान कर दिया है, जिससे राज्य में सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस ने DMK के साथ अपना करीब 11 साल पुराना गठबंधन भी खत्म कर दिया है। यह कदम राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

DMK का तीखा हमला

कांग्रेस के इस फैसले से DMK काफी नाराज है। पार्टी ने इसे “पीठ में छुरा घोंपने” जैसा कदम बताया और खुलकर विरोध जताया।  दरअसल, चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर है। ऐसे में कांग्रेस का समर्थन मिलने से उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्षी INDIA गठबंधन के अंदर भी दरार के संकेत दे दिए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आगे भी यह गठबंधन एकजुट रह पाएगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *