केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी:तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त
असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है।
इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। UDF में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस 47 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 17 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें BJP के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
- तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर खिसकी: 2 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं।
- केरलम में UDF को बढ़त: 45 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 22 सीटों पर, CPI-M ने 11 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 3 सीट पर जीत हासिल की है।
- असम में फिर हिमंता सरकार: 4 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। BJP अब तक 3 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 1 सीट जीत चुकी है।
- पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में से 17 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है। BJP ने 2 और कांग्रेस, DMK, ADMK ने एक-एक सीट जीती है।

