जामताड़ा

जामताड़ा में कांग्रेस ने मनाया संविधान बचाओ दिवस, डॉ. इरफान बोले – राहुल गांधी ही बचा सकते हैं देश और संविधान

Jamtara : जामताड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस आयोजन का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने की। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

अपने संबोधन में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “देश और संविधान की असली सुरक्षा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं।” उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास को पीछे छोड़कर जातिगत और धार्मिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में जनता को मूलभूत सुविधाएँ देने के बजाय 370, तीन तलाक और दूसरे मुद्दों में उलझाया गया।

डॉ. अंसारी ने कहा कि जनता को इतिहास की लड़ाइयों में नहीं, बल्कि विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रभु मंडल, इरशाद उल हक अर्शी, बीरबल अंसारी, दानिश रहमान, अभय पांडे, तनवीर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *