Home

दिल्ली की रैली को लेकर कांग्रेस ने बिगुल फूंका, झारखंड से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो और कमलेश ने कांग्रेस भवन में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। रैली में झारखंड से करीब 5000 कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न प्रमंडलों से भाग लेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों को रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।

कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने कहा कि रैली का उद्देश्य देश में लोकतंत्र और आम जनता के वोट के अधिकार की रक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी और अन्य तरीकों से सत्ता हासिल कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि पिछले साल गठबंधन सरकार ने “आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम चलाया था, जिसे देशभर में सराहा गया। इसके अलावा, सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत सरकार 21 से 28 नवंबर तक जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा सप्ताह मना रही है। इस दौरान वार्ड और मंडल स्तर पर सरकारी सेवाएं सीधे जनता तक पहुँच रही हैं।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, केदार पासवान और राजन वर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *