रांची

नगर यात्रा 4.0 का समापन, 100 गांवों के 3000 बच्चों का किया भरपूर मनोरंजन

रांची, 03 जुलाई । वन बंधु परिषद का युवा चैप्टर एकल युवा रांची की ओर से “नगर यात्रा 4.0″ का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रातू रोड स्थित मॉल ऑफ़ रांची के स्टारकेड गेमिंग जोन में

किया गया। इसमें कुल 100 गांवों के 3000 बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों को शहर का अनुभव दिया गया।

एकल युवा के सचिव कंचन कौर ने बताया कि नगर यात्रा में बच्चों के लिए खेल-कूद, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का प्रबंध किया गया था। साथ ही बच्चों को कुछ गिफ्ट और स्नैक्स पैकेट दिया गया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर कीर्ति मारू ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिन तक चला। इसके मुख्य दानदाता चिन्नई के कमलेश जैन और स्टारकेड गेमिंग जोन के नियोजक राजेश अडूकिया थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निशुल्क मनोरंजन कराया गया।

प्रतिदिन 25-26 विद्यालय से 550-600 बच्चों को लाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के बच्चे जिनके पास मनोरंजन और सुख सुविधाओं का अभाव है उन्हें शहर बुलाकर एक दिन उनके जीवन से सारे अभाव मिटाना है।

मीडिया प्रभारी अमित बजाज ने बताया कि वर्तमान में एकल अभियान पूरे भारत में एकल विद्यालय नाम से 01 लाख से भी अधिक स्कूल चला रहा है।

यह भारत में सबसे बड़े एनजीओ में से एक है और इसे केंद्र में गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा गया है।

वहीं अध्यक्ष अभिनव मित्तल ने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक लाभ और उन्नति के गहरे विचारों के साथ बुनी गई है। इसी के तहत इस कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समापन संस्था की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा जैन की ओर से किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सृष्टि , शुभम सोमानी, अभिजीत, राधा र्डोलिया, सौरव बोस, हर्ष अग्रवाल, अमर बाजोरिया, उत्सव जालान, आयुषी सरावगी, कोमल केडिया सहित अन्य की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *