Home

पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का निर्देश

Ranchi : गोमिया से पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित नेता बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार और राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय माधव लाल सिंह के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह ने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय माधव लाल सिंह का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार व समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया जाए। इस फैसले से उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों के बीच भावनात्मक माहौल है। सरकार की ओर से यह सम्मान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *