रामगढ

सीएम हेमंत पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि

Ramgarh :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड के होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ससुर स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में संबल देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायक और कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे और उन्होंने भी स्व. सरयु महतो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधु सहित परिवार छोड़ गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *