रांची

सीएम हेमंत ने अमर वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, बोले- राज्य का एक-एक युवा उन पर करता है गर्व

सीएम

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद को नमन किया और उनकी याद में भावपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया।

सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। राज्य के आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

सीएम

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को अलग हुए 25 वर्ष हो चुके हैं और ऐसे वीर सपूतों का हमारे बीच आना गर्व का विषय है। शहीद निर्मल महतो का झारखंड आंदोलन में अमूल्य योगदान रहा है। उनके आदर्श और विचार आज भी राज्य की प्रगति में मार्गदर्शन का काम कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि जिस समय शहीद निर्मल महतो ने शहादत दी, वे युवा थे। आज राज्य के युवा उन्हें प्रेरणा का स्रोत और मार्गदर्शक मानते हैं। आने वाले समय में भी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए झारखंड के लोग आगे बढ़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *