Home

सीएम हेमंत ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, बोले- बहुउपयोगी साबित होगा प्रजेक्ट

Dumka : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

परियोजना की विशेषताएं

CM ने कहा कि यह मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना दुमका जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22,283 हेक्टेयर से अधिक भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना बहुउपयोगी होगी और सिद्धेश्वरी नदी के पानी का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करेगी। परियोजना से न केवल सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

CM

निर्माण कार्य की स्थिति

परियोजना का निर्माण कर रही एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें बैराज लगभग तैयार है, 15 गेटों में से 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। तीन पंप हाउस में एक पूरा हो चुका है, जबकि दो का कार्य प्रगति पर है। पांच डिलीवरी चैंबर में तीन पूरे हो चुके हैं, जबकि दो जल्द पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक 6,400 हेक्टेयर भूमि में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पटवन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *