मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : रांची की 3.87 लाख महिलाओं को मिली फरवरी की किश्त

Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत जिले के 3,87,174 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान भी लाभुकों के खातों में कर दिया गया था।
जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति:
अनगड़ा: 16,607 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र: 12,956 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र: 9,495 लाभुक
बेड़ो: 20,496 लाभुक
बुण्डू: 8,438 लाभुक
बुण्डू नगर पंचायत: 3,487 लाभुक
बुढ़मू: 17,737 लाभुक
चान्हो: 19,673 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र: 15,191 लाभुक
ईटकी: 10,301 लाभुक
कांके: 31,443 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र: 1,309 लाभुक
खलारी: 9,529 लाभुक
लापुंग: 11,301 लाभुक
माण्डर: 22,984 लाभुक
नगड़ी: 17,747 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र: 8,058 लाभुक
नामकुम: 17,777 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र: 9,389 लाभुक
ओरमांझी: 18,092 लाभुक
राहे: 9,519 लाभुक
रातू: 18,476 लाभुक
सिल्ली: 21,045 लाभुक
सोनाहातू: 13,018 लाभुक
तमाड़: 18,420 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र: 24,686 लाभुक
जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या होती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगा हुआ है।
