झारखंडरांची

झारखंड में 23 से बादल छाने की संभावना

रांची, 20 नवंबर । झारखंड में इन दिन में ठंड सामान्य रूप से पड रही है, जबकि रात में ठिठुरन बढने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में पिफलहाल ठंड में बढोतरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जाएगा।

वहीं 23 और 24 नवंबर को सुबह में कुहासा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इधर, पिछले पांच दिनों में राज्ये में न्यूंनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान में चाईबासा में 31.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह और शाम में ठंड का एहसास हुआ, जबकि दिनभर अच्छी धूप खिली रही।

टेंपरेचर अपडेट

रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूानतम तापमान 12.9 डिग्री, जमशेदपुर में 29.3 और 14.7 डिग्री, डालटेनगंज में 29 डिग्री और 12.6 डिग्री, बोकारों में 27.5 और 13.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *