CBSE Class 10 Results: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के बोर्ड नतीजे, इन तरीकों से छात्र देख सकते हैं अपने अंक

CBSE 10th Result 2026 Link Toppers List: छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखें। इस वर्ष लाखों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
CBSE 10th Result 2026: क्या बोर्ड टॉपर लिस्ट करेगा जारी?
सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। संभावना है कि बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका मकसद छात्रों के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना है। हालांकि, कुछ स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई के आसपास सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिल सके।
