Home

जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू में एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार भदानीनगर थाना क्षेत्र के लपंगा निवासी संदीप प्रसाद (34), अजय पांडे (39), विपिन कुमार (36) और रवि कुमार (31) रांची से अपने घर लौट रहे थे। आसपास के लोग होंडा सिटी कार (जेएच-01ईएच-0452) में सवार थे। जैसे ही उनकी कार तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वह हादसे का शिकार हो गई।

टक्कर की तेज आवाज सुन दौड़े लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भीषण थाI टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दीI आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ेI कार की हालत देखकर लोगों को अंदाजा हो गया कि अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें लगी होंगीI स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कियाI काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला गयाI इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गईI

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही पतरातू थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गईI पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई कीI घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गएI परिजनों में हादसे की खबर सुनते ही चिंता का माहौल बन गयाI घायलों का पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गयाI हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दियाI फिलहाल चारों घायलों का इलाज रांची स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में चल रहा हैI

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैI दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी पड़ताल की जा रही हैI शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैI वहीं स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *