Home

JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में तकनीकी गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। इससे परीक्षार्थियों के बीच नाराजगी देखने को मिली।

प्रश्नों के विकल्प पर उठे सवाल

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ सवालों के विकल्प ही गलत दिए गए थे। अभ्यर्थी ने कहा कि नेशनल कमीशन और पिछड़ा वर्ग से जुड़े प्रश्नों में सही उत्तर विकल्पों में मौजूद नहीं था। ऐसे में उन्हें मजबूरी में गलत विकल्प चुनना पड़ा। उम्मीद जताई कि आयोग ऐसे प्रश्नों को रद्द कर अभ्यर्थियों को अंक देगा।

उत्तर पुस्तिका में बॉक्स की कमी

अभ्यर्थी ने उत्तर पुस्तिका की बनावट पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि कुछ सवालों के लिए 7 बॉक्स की जरूरत थी, लेकिन केवल 6 बॉक्स ही दिए गए थे। इस कारण उन्हें खुद से अतिरिक्त बॉक्स बनाकर उत्तर भरना पड़ा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा में इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा शांतिपूर्ण, लेकिन असंतोष कायम

हालांकि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी गई, लेकिन इन तकनीकी खामियों ने अभ्यर्थियों के बीच असंतोष जरूर पैदा कर दिया है।

आयोग के फैसले पर नजर

अब सभी की नजर झारखंड लोक सेवा आयोग के फैसले पर है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि आयोग इन शिकायतों पर ध्यान देगा और उचित निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *