पूर्वी सिहंभूमि

उपचुनाव तय करेगा घाटशिला की दिशा और दशा : मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

पूर्वी सिंहभूम, 8 नवंबर । घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में शनिवार को आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने झामुमो महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष झामुमो परिवार के लिए अत्यंत दुःखद रहा है। इसी साल हमारे आदर्श नेता गुरुजी शिबू सोरेन का निधन हुआ और कुछ ही दिनों बाद घाटशिला के विधायक और मंत्री रामदास सोरेन हमें छोड़कर चले गए। उनके निधन के कारण ही यह उपचुनाव हो रहा है। यह उपचुनाव घाटशिला क्षेत्र की दिशा और दशा तय करेेगा।।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि झारखंड राज्य हमें किसी की कृपा से नहीं, बल्कि हजारों लोगों के संघर्ष और बलिदान से मिला है। लेकिन राज्य बनने के बाद इसकी बागडोर ऐसे हाथों में चली गई, जिन्होंने विकास नहीं बल्कि विनाश किया। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। उन्‍होंने कहा कि जो लोग जनता की आवाज उठाते हैं, उन्हें भाजपा जेल भेजने का काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो गठबंधन की सरकार गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता की सरकार है। इस सरकार ने बिजली बिल माफ करने और 200 यूनिट फ्री बिजली दिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईयां योजना के तहत हर माह 2500 रुपये की सहायता दी जा रही है।

कल्पना सोरेन ने गुरुजी शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को नमन करते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने झामुमो पर जो भरोसा जताया है, सरकार उसी विश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं और आने वाले समय में विकास की गति और तेज़ होगी।

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन दोनों ने सहानुभूति और विकास के मुद्दे पर जनता से एकजुट होकर सोमेश चंद्र सोरेन को विजय दिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमेश इस धरती की मिट्टी से जुड़ा युवा है असैा वह आपके भरोसे पर खरा उतरेगा एवं रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करेगा।

जनसभा में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *