Home

विकसित भारत की दिशा में है ऐतिहासिक बजट 2026-27 : डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

प्रदीप

Ranchi : राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 युवा, किसान, श्रमिक, महिला और उद्यमियों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समावेशी और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, नवाचार, रोजगार सृजन, कौशल विकास और उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रावधान इस बजट को वास्तविक अर्थों में “जन-जन का बजट” बनाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और आर्थिक मजबूती पर दिया गया विशेष जोर भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आगे कहा कि यह बजट आर्थिक अनुशासन के साथ सामाजिक न्याय और जनकल्याण का संतुलित उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो आने वाले वर्षों में देश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेगा। अंत में उन्होंने इस जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *