बोकारो

बोकारो सड़क हादसा : बाइकों की जोरदार टक्कर से दो युवकों की मौत

Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा तुलबुल गांव के पास हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोमिया में भर्ती कराया। यहां दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान तुलबुल निवासी रवि प्रसाद (38) और मंशु महली (16) के रूप में हुई है। रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया लौट रहे थे, तभी मंशु महली अपनी बाइक से उनके सामने आ गया और टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे गिर गया। हालांकि बच्चा सुरक्षित है। गोमिया के सीओ आफताब आलम ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए। घायलों का बेहतर इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *