जमशेदपुर में भाजपा को बड़ा झटका, कई नेता झामुमो में शामिल
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में गुरुवार को भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली और जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।
इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों से झामुमो की सदस्यता ली। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी मौजूद रहे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं का झामुमो में शामिल होना आगामी चुनावों से पहले पार्टी के लिए राजनीतिक मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
