गोड्डा

गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी

Godda : राजाभीठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार शाम लगभग 5 बजे राजाभीठा हटिया के पास वाहन जांच के दौरान, दो मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बलों ने दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफराज अंसारी (25 साल) कुसबिल्ला निवासी तथा दूसरे युवक की पहचान सुनिल हांसदा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शहबाज अंसारी चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदकर गोड्डा जिले में बेचता था। मो. गुलफराज अंसारी के निशानदेही पर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। यह कार्रवाई चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री रोकने और अपराध पर नियंत्रण करने की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

जप्त मोटरसाइकिलें

हीरो स्प्लेंडर प्लस (निबंधन संख्या JH09AT-2042), हीरो स्प्लेंडर प्लस (निबंधन संख्या JH10BM-1306), हीरो एच.एफ. डिलक्स (निबंधन संख्या JH10BU-5989), हीरो स्प्लेंडर साक्स (एसेंशियल नंबर JH05AV-4645), हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो (एसेंशियल नंबर JH10AC-7630)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी
पु.नि. विष्णुदेव चौधरी, पथरगामा प्रभाग

पु.अ.नि. योगेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, राजाभीठा

पु.अ.नि. मनोज कुमार दुबे, राजाभीठा थाना

स.अ.नि. केदार पासवान, राजाभीठा थाना

हवलदार श्रवण पासवान, राजाभीठा थाना

आरक्षी-202 गोपाल यादव, राजाभीठा थाना

आरक्षी-256 मनोज कुमार झा, राजाभीठा थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *