पूर्वी सिहंभूमि

खराब सड़क के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो की युवकों की मौत,एक गंभीर

पूर्वी सिंहभूम, 18 सितंबर । पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र के तमलुक में गुरुवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर तमलुक इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान खराब सड़क के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान बसु बास्के के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, बाइक चला रहे रथु का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को मृतक बसु बास्के के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *