बिहार

बिहार चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव ने राघोपुर से दाखिल किया नामांकन

Hajipur : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार दोपहर हाई-प्रोफाइल राघोपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन के समय हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे तेजस्वी के साथ राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया भी थे। उनका काफिला एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का था। अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष नामांकन जमा किया। इस मौके पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, वरिष्ठ नेता संजय यादव सहित कई राजद नेता मौजूद रहे।

महागठबंधन में सीट बंटवारा लंबित
महागठबंधन की ओर से अभी तक राघोपुर सीट पर कोई संयुक्त घोषणा नहीं हुई। तेजस्वी महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ। राजद और वामदलों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। नामांकन के बाद तेजस्वी के साथ कई विधायक और नेता थे। स्वागत में पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

राघोपुर सीट के पिछले चार चुनावों के परिणाम
राघोपुर पर राजद का वर्चस्व रहा है। पिछले परिणाम इस प्रकार हैं :

वर्ष विजेता उम्मीदवार पार्टी उपविजेता उम्मीदवार पार्टी
2005 राबड़ी देवी राजद सतीश कुमार जदयू
2010 सतीश कुमार जदयू राबड़ी देवी राजद
2015 तेजस्वी यादव राजद सतीश कुमार भाजपा
2020 तेजस्वी यादव राजद सतीश कुमार भाजपा
राजद की यह रणनीति महागठबंधन को मजबूत करने की कोशिश दिखाती है। प्रचार अब तेज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *