Home

बिहार डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे देवघर, बाबा धाम में टेका मत्था

Deoghar : बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी आज देवघर स्थित बाबा नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने के बाद विजय चौधरी ने विधिवत रूप से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पंडा समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर में दर्शन किए।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। लगातार राज्य के शीर्ष नेताओं का देवघर आना चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रावण मास से पहले नेताओं की बाबा धाम में बढ़ती आवाजाही को धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *