हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा 2023 में हॉकी खेल के लिए वहां एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस वर्ष गोवा में 37वे राष्ट्रीय खेल आयोजित होने वाला है, जिसकी तैयारी जोरों पर है. कल ही 37वे नेशनल गेम्स 2023 के शुभंकर लॉन्च किया गया है. हॉकी मैच के लिए एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम भी बनकर लगभग तैयार है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह व हॉकी गोवा के पदाधिकारियों के साथ आज हॉकी स्टेडियम पहुंचे थे. वे खेल स्थल, चेंजिंग रूम सहित स्टेडियम परिसर के सारी व्यवस्था का घूम घूम कर निरीक्षण किया.
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/06/Bholanath-Singh-1.jpg)