Home

गिरिडीह में भारत बंद का असर, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

Giridih (Goswami Naresh Nath) : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड के विरोध में आज यानी गुरुवार को गिरिडीह जिले में भारत बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद जिला समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। समिति ने सभी बैंकों को बंद करने का आदेश दिया और सरकार से चार लेबर कोड वापस लेने की मांग की।

शहर में मिला-जुला असर

जिले में सुबह से ही बंद का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन यह व्यापक नहीं है। कई जगहों पर दुकानें और बाजार खुले हुए हैं। बंद के कारण जिले के अधिकांश बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। ग्राहक सुबह से ही लेन-देन में परेशान नजर आए। जिला समन्वय समिति ने कहा कि यह बंद सरकार को संदेश देने के लिए है और लोग शांतिपूर्ण तरीके से शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *