Home

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम आयोजित, व्यापारिक सहयोग पर जोर

रांची। बीसीआई प्लैटिनम रांची के ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम के तहत रविवार को अशोक नगर स्थित मंगलम ऑप्टिकल में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मेजबानी मंगलम ऑप्टिकल के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल ने की।

बैठक की शुरुआत में राकेश कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सनग्लास और चश्मों की विभिन्न श्रेणियों, उनकी गुणवत्ता तथा आंखों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान सदस्यों ने चश्मों की गुणवत्ता, देखभाल और सही उपयोग से संबंधित उपयोगी जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देकर व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय का रेफरल दें और सहयोग की भावना से कार्य करें, क्योंकि पारस्परिक सहयोग से ही कारोबार का विस्तार संभव है।

कार्यक्रम के अंत में राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर बीसीआई के निदेशक धीरज ग्रोवर, रमेश कुमार, अजय कुमार, बीसीआई प्लैटिनम के अध्यक्ष सुनील कालरा, सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या, सरिता अग्रवाल, संजय साहू, डॉ. अनामिका, डॉ. निमिषा, अनुराधा चौधरी, शालेंदु कुमारी, नारायण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *