रांची

सीएम हेमंत से मिले BAU के कुलपति, एग्रोटेक मेला के उद्घाटन का दिया न्योता

एस. सी. दुबे

Ranchi : आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी किसान एग्रोटेक मेला 2026 के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना था।

डॉ. दुबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मेला 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में कृषि तकनीक, नवीनतम उपकरण, फसल प्रबंधन और किसानों के लिए उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर कुलपति ने उम्मीद जताई कि उनकी उपस्थिति से मेला और भव्य एवं सफल होगा।

मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बीएयू न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि किसानों की उन्नति और कृषि प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस आमंत्रण के लिए कुलपति का धन्यवाद किया और कहा कि वे कार्यक्रम में आने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *