सरायके वाखरसावा

घर में फंदे पर लटकी मिली बैंक कर्मचारी की बॉडी, परिजन नदी गये थे नहाने

सुबह

Saraikela : सरायकेला खरसावां थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां करीब 40 साल के आलोक पड़ीहारी की लाश उनके घर में फंदे से लटकी हालत में मिली। आलोक आईडीबीआई बैंक के सरायकेला शाखा में कार्यरत थे। उनकी मौत की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं, मोहल्ले में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आलोक पड़ीहारी अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद नाश्ता किया। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्य पास की नदी में नहाने के लिए गए। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने आलोक को फंदे से लटका हुआ पाया। इस दृश्य को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बैंक कर्मचारी के मौत की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *