खेलरांची

अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025-26 : गढ़वा में बालिकाओं ने दिखाया दमखम


रमा साहु स्टेडियम में 160 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

गढ़वा, 24 नवंबर 2025
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अस्मिता एथलेटिक्स लीग (बालिका) U-14 एवं U-16 (2025-26) का सफल आयोजन आज गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा रमा साहु स्टेडियम, गढ़वा में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा जिला ओलम्पिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी द्वारा किया गया। जिले की विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से आई करीब 160 बालिकाओं ने इस लीग में हिस्सा लिया और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया।

नीचे विभिन्न आयु वर्ग के इवेंटों का परिणाम प्रस्तुत है—


U-14 बालिका वर्ग परिणाम

ट्रायथलॉन A

  • 1st — शिधि कुमारी
  • 2nd — शाक्षी कुमारी पाल
  • 3rd — प्रीति कुमारी

ट्रायथलॉन B

  • 1st — श्रेया कुमारी
  • 2nd — सोनी कुमारी
  • 3rd — मौर्या किशोरी

ट्रायथलॉन C

  • 1st — रेखा विश्वकर्मा
  • 2nd — दीपज्योति कुमारी
  • 3rd — अंशु भारती

U-16 बालिका वर्ग परिणाम

600 मीटर दौड़

  • 1st — गुनगुन कुमारी
  • 2nd — दीपा कुमारी
  • 3rd — काजल कुमारी

हाई जंप

  • 1st — आयुषी कुमारी
  • 2nd — सरिता कुमारी
  • 3rd — पूजा कुमारी

लॉन्ग जंप

  • 1st — नीतू कुमारी
  • 2nd — मुस्कान मिश्रा
  • 3rd — नरगिस नाज़

60 मीटर दौड़

  • 1st — गुनगुन कुमारी
  • 2nd — अनूपा मिंज
  • 3rd — आयुषी कुमारी

शॉट पुट (U-16)

  • 1st — श्रेया श्री
  • 2nd — नीतू कुजूर
  • 3rd — चाँदनी कुमारी

डिस्कस थ्रो (U-16)

  • 1st — फरजान खातून
  • 2nd — नेहा कुमारी
  • 3rd — छानी कुमारी

आयोजन में सक्रिय सहयोग

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में रामाशंकर सिंह, अभिषेक कुमार, कंचन कुमार, नीलकंठ सिंह, अतुल भारद्वाज, प्रवीण कुमार, अमन भारद्वाज, जेम्स बारा, स्वपन राउत, आकाश दीप, ऋषि, कौशलेश तिवारी, आयुषी कुमारी, सुडु कुमार, राकेश कुमार, सोनू कुमार, नितीश पाल, अनुज कुमार, रेणु कुमारी, विशाल कुमार पाल सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरा कार्यक्रम संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *