रांची : मलेशिया में 21 से 26 फरवरी तक संपन्न 14 वीं एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप में मलेशिया को 17-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर रांची लौटने पर खेल संघ के प्रतिनिधियों एवं खेल प्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया.
भारतीय टीम में थीं रूपा रानी व लवली चौबे
भारतीय टीम में कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की (डी. एस. ओ. रामगढ़), लवली चौबे (झारखंड पुलिस) विजेता टीम की सदस्या थी. वहीं पुरुष वर्ग में सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह समेत विजेता खिलाड़ियों के सम्मानित करने के अवसर पर प्रभाकर वर्मा, पिंटू सिंह, राम प्रसाद, विकास, रिया, ईशा समेत अन्य उपस्थित थे. उक्त जानकारी झारखंड बॉलिंग संघ के संयुक्त सचिव रितेश झा ने दी.