चाईबासा में दोबारा हुआ नक्सलियों संग मुठभेड़, 1 महिला को मार गिराया

Chaibasa : सारंडा जंगल में किरीबुरू के बीहड़ कुमड़ी और हिंजोदिरी गांव के बीच दोबारा से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया है। अब तक का 16वां नक्सली है जो मुठभेड़ में गिराया गया है।
मालूम हो कि बीते गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, अनमोल समेत 15 नक्सली शामिल थे। इस मुठभेड़ में हेलीकॉप्टर, ड्रॉन कैमेरा का भी इस्तेमाल हुआ है।
