रांची

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद, 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में रविवार को 222वां *श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा* आयोजित हुआ। यह आयोजन स्व. नंदलाल जालान एवं स्व. उमा देवी जालान की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विशाल-अमिता जालान, भाई मनीष-मनीषा जालान, मिलन-नम्रता जालान एवं परिवार के सौजन्य से किया गया।

दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने विधिवत भोग अर्पित किया, जिसके बाद 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी, आलू-चना सब्जी, जीरा राइस, चिप्स और बिस्कुट शामिल थे।

शाम को आयोजित भजन संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने सुमधुर भजनों से वातावरण को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती से हुआ।

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि दिनभर में 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु भव्य और अनूठी मंदिर वास्तुकला को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, सहित बड़ी संख्या में सदस्य, श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *