रांची

WBC Amateur Muay Thai National Championship में भाग लेने दिल्ली रवाना हुई झारखंड की 8 सदस्यीय टीम

रांची: WBC Amateur Muay Thai Jharkhand की 8 सदस्यीय टीम 21 से 23 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली WBC Amateur Muay Thai National Championship-2026 में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हुई।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। झारखंड टीम का नेतृत्व WBC Amateur Muay Thai Jharkhand के चेयरमैन मोहम्मद इबरार कुरैशी कर रहे हैं।

झारखंड टीम में रौनिका राशी, सानिया खातून, शिवदत्त लोहरा, अंश कुमार सिंह, रौनक कुमार एवं तेजस्वी कुमार शामिल हैं। टीम के साथ कोच करिश्मा कुमारी भी दिल्ली रवाना हुई हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से कड़ा प्रशिक्षण लिया है। खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर स्वयं को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। टीम का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना और झारखंड का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करना है।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *