Home

अंबा प्रसाद का आरोप: “ईडी की छापेमारी विपक्ष का दबाव बनाने का हथकंडा”

रामगढ़, 4 जुलाई : झारखंड की बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी की छापेमारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी की टीम उनके घर से खाली हाथ लौटी है और यह छापेमारी सिर्फ मानसिक दबाव बनाने के लिए की गई थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बनने के बाद बढ़ा राजनीतिक हमला: अंबा प्रसाद

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दावा किया कि हाल ही में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थान मिला है। साथ ही उन्हें बिहार चुनावों में अहम जिम्मेदारी दी गई थी और पश्चिम बंगाल में भी उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता विपक्षियों को रास नहीं आ रही है और इसी कारण ईडी की कार्रवाई के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

“ईडी की छापेमारी मात्र 1 घंटे की थी, 5 घंटे इंतजार कर लौटे अधिकारी”

अंबा प्रसाद के अनुसार, ईडी की छापेमारी केवल एक घंटे तक चली, उसके बाद ईडी टीम सिर्फ बैठी रही और 6 घंटे के बाद खुद ही लौट गई। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि ईडी को कुछ भी हासिल नहीं हुआ


एनटीपीसी परियोजना को लेकर योगेंद्र साहू का विरोध तेज

अंबा प्रसाद के पिता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साहू ने केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के अवैध कार्यों का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी बिना भूमि अधिग्रहण के ग्रामीणों की जमीन हड़पना चाहती है

योगेंद्र साहू ने स्पष्ट कहा कि जब तक कंपनी अधिग्रहण से संबंधित गजट अधिसूचना सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाती, तब तक किसी भी प्रकार का काम उस क्षेत्र में नहीं होने देंगे।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी आशंका जताई कि परिवार द्वारा किए जा रहे विरोध को दबाने के लिए केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है


आरकेटीसी कंपनी से नहीं है मेरा या परिवार का कोई संबंध: अंबा प्रसाद

ईडी कार्रवाई के दौरान अंबा प्रसाद ने स्पष्ट किया कि उनका या उनके भाई का आरकेटीसी कंपनी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह झूठी और भ्रामक अफवाहें हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों – संजीव साहू, मनोज दांगी और पंचम – के नाम इस मामले से जोड़े जा रहे हैं, उनसे उनका कोई संपर्क नहीं है और वे चुनाव के दौरान धोखा दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *