Home

जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत ने विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए थे। उन्होंने दावा किया कि दानपत्र भूमि पर रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। इसके अलावा मैथन डैम से जामताड़ा जलापूर्ति योजना, आधुनिक बस स्टैंड, स्वामी विवेकानंद पार्क और वृहद कचरा प्रबंधन परियोजना जैसी योजनाओं की आधारशिला उनके कार्यकाल में रखी गई थी।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

प्रेस वार्ता के अंत में वीरेंद्र मंडल ने जिला प्रशासन से कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यवसायियों व शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर गौर बाउरी, बादल महतो, मुकेश कुमार सिंह, विनय मिश्रा, गुंजन सिंह, भुवन महतो, तपन मंडल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *