रांची

झारखंड में कल खुले रहेंगे सारे सरकारी दफ्तर, विधानसभा सत्र को लेकर सरकार ने लिया फैसला

विधानसभा

Ranchi : झारखंड में इस बार सरकारी ऑफिस की रूटीन छुट्टी को टाला गया है। आमतौर पर शनिवार को सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालय बंद रहते हैं, लेकिन बजट सत्र की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने 21 फरवरी यानी शनिवार को कार्य दिवस घोषित कर दिया है।

बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए जरूरी कदम

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड विधानसभा का षष्टम् झारखंड विधानसभा का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चल रहा है। इस दौरान 21 फरवरी को एक विशेष बैठक तय है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सत्र से जुड़े सभी काम समय पर पूरे हों और विभागों के बीच समन्वय बना रहे, इसके लिए सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

अधिकारी और कर्मचारियों से अपील

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर उपस्थित रहेंगे। इसका मकसद है कि बजट सत्र की कार्यवाही बिना किसी रुकावट के smoothly संपन्न हो सके। इस फैसले से कर्मचारियों के लिए शनिवार की छुट्टी तो कट गई है, लेकिन विधानसभा के महत्वपूर्ण कामों के लिए यह जरूरी कदम बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *