रांची

झारखंड के सभी आरक्षी-हवलदार सीखेंगे नए आपराधिक कानून, ट्रेनिंग शुरू

ग्रीष्मकालीन

Ranchi : झारखंड पुलिस अपने सभी आरक्षी और हवलदारों को नवीन न्याय संहिता यानी नए आपराधिक कानून-2023 पर पूरी तरह से प्रशिक्षित करने जा रही है। प्रशिक्षण 9 मार्च से शुरू हो चुका है और 31 मार्च तक चलेगा। यह कदम पुलिसकर्मियों को नए कानून के मुताबिक त्वरित और सही कार्रवाई करने में मदद करेगा।

हर जिले में अलग सत्र

प्रशिक्षण जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की टीम के माध्यम से होगा। हर सत्र में शामिल आरक्षियों और हवलदारों की उपस्थिति रिकॉर्ड की जाएगी। इसके तहत सभी जिले के पुलिसकर्मी, आईटीएस रांची, जेपीएपीटीसी, सीटीसी, मुसाबनी, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट, एटीएस, एसीबी, झारखंड जगुआर और रेल में तैनात कर्मी भी शामिल होंगे।

संपूर्ण निगरानी रेंज डीआईजी की

प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण संबंधित रेंज डीआईजी करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी जरूरी संसाधन और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध हों। अगर किसी जिले में मास्टर ट्रेनर्स की कमी होगी तो नजदीकी जिले या इकाई से मदद ली जाएगी।

प्रशिक्षण का मकसद

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नए कानून की पूरी समझ देना और अपराध नियंत्रण में सुधार करना है। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *