रांची

लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को पांच साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नया लोकायुक्त मिल गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष अमिताभ कुमार गुप्ता ने मंगलवार को लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें यह शपथ संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई।

लंबा न्यायिक अनुभव, कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं
जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता 1997 से न्यायिक सेवा में रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बहुचर्चित चारा घोटाला मामले की सुनवाई से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वे झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जैसे अहम पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

शपथ के तुरंत बाद संभालेंगे पदभार
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता लोकायुक्त के रूप में पदभार संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में लंबे समय से चली आ रही निष्क्रियता के खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार मामलों में आएगी तेजी
माना जा रहा है कि नए लोकायुक्त के आने से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी और कार्यालय में फिर से न्यायिक सक्रियता देखने को मिलेगी। पांच साल बाद इस नियुक्ति को प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *