खेलरांची

AFC U-17 महिला एशियन कप : झारखंड की 6 बेटियों का भारतीय टीम में चयन

Ranchi : भारत की 23 सदस्यीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने कर दी है. यह टीम एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप क्वालीफायर खेलने किर्गिजस्तान जाएगी. इस टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ी शामिल की गई हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

इन 6 खिलाड़ियों में गुमला के इनडोर स्टेडियम स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की चार खिलाड़ी — एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमुनी कुमारी, विनीता हीरो और अनीता डुंगडुंग शामिल हैं. इसके अलावा, हजारीबाग के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से अनुष्का कुमारी और रांची की स्टार वॉरियर्स अकादमी से दिव्यानी लिंडा का चयन हुआ है.

भारतीय टीम 13 अक्तूबर को किर्गिजस्तान और 17 अक्तूबरको उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी. इन मुकाबलों के जरिए टीम अगले वर्ष 2026 में चीन में होने वाले एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *