Home

ACB की बड़ी कार्रवाई : राजस्व उप-निरीक्षक और बिचौलिये को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Giridih : गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद अंचल कार्यालय के एक राजस्व उप-निरीक्षक और एक बिचौलिये को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला जमीन के दाखिल-खारिज में अवैध रकम की मांग से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम पर मोतीलेदा गांव की जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन किया था। अधिकारियों से मिलने पर उन्हें पंचायत स्तर के कर्मचारी के पास जाने को कहा गया। आरोप है कि कर्मचारी ने दाखिल-खारिज कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया और धनबाद एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व उप-निरीक्षक सुरेंद्र यादव और बिचौलिये मुकेश कुमार को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *