पूर्वी सिहंभूमि

MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर युवक ने दी जान, नशे का था आदि

अस्पताल

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मानगो डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने चौथे तल्ले की खिड़की से कूदकर अपनी जान दे दी। ये घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब पूरा अस्पताल सो रहा था और अचानक एक जोरदार आवाज से हड़कंप मच गया।

युवक की पहचान और हालत

मृतक की पहचान अरशद आलम उम्र 25 साल के रूप में हुई है। वह नशे की लत से जूझ रहा था और अरशद तीन-चार दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुआ था। वह मेडिसिन विभाग के पार्ट-1 में बेड नंबर 419 पर एडमिट था। परिवार वाले बताते हैं कि उसकी हालत ठीक नहीं थी, नशे की वजह से वो परेशान रहता था।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, अरशद ने अपनी मां से कहा कि वो शौच के लिए जा रहा है। बेड से उठा और बाहर निकल गया। फिर चौथे तल्ले की खिड़की से सीधे छलांग लगा दी। नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर उसकी मां ने चिल्लाना शुरू कर दिया और शोर मचा दिया। अस्पताल स्टाफ भागा-भागा आया, उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही उसकी सांसें थम चुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *