लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

Lohardagga : लोहरदगा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसपी आवास के समीप तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
