योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन : बी.सी. देवघरिया मेमोरियल योग प्रतियोगिता संपन्न

रांची, 24 मार्च 2026 : नव्या फाउंडेशन एवं रांची योग कल्चर के संयुक्त तत्वावधान में आज बी.सी. देवघरिया मेमोरियल योग प्रतियोगिता का आयोजन होटल रॉयल रिट्रीट में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन योगदा आश्रम के स्वामी एकात्वानंद, स्वामी सदाशिवानंद एवं जेसीए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आराधना देवघरिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती, शेफाली चक्रवर्ती, विश्वजोय चौधरी, डॉ. अर्चना कुमारी, राकेश गुप्ता, जगदीश सिंह, सोमा रॉय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन लड़कों एवं लड़कियों के अलग-अलग आयु वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
ग्रुप A (बालक वर्ग)
प्रथम – अगम कुमार सिंह
द्वितीय – आदित्य मंडल
तृतीय – किशु घोष
ग्रुप A (बालिका वर्ग)
प्रथम – सीजन सिंह
द्वितीय – समृद्धि खान
तृतीय – वैष्णवी कुमारी
ग्रुप B (बालिका वर्ग)
प्रथम – आकांक्षा कुमारी
द्वितीय – स्वाति प्रिया एवं आशी कुमारी
तृतीय – समृद्धि श्रेया
ग्रुप B (बालक वर्ग)
प्रथम – हिमांशु कुमार
द्वितीय – स्पर्श कश्यप
तृतीय – विवेक कुमार गुप्ता
ग्रुप C (बालक वर्ग)
प्रथम – अभिजीत
द्वितीय – आयुष कुमार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप बालिका वर्ग में आकांक्षा कुमारी एवं बालक वर्ग में हिमांशु कुमार को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में नव्या फाउंडेशन की आराधना देवघरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
